
आज बहुजन समाज पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी लता गेडाम राजनांदगांव पहुंची राजनांदगांव जिले के सभी विधानसभा से कार्यकर्ता व पदाधिकारी राजनांदगांव सिविल लाइन स्थित अम्बेडकर भवन में उपस्थित हुए । राजनांदगांव बसपा महापौर प्रत्याशी शमसूल आलम ने बताया प्रदेश प्रभारी लता गेडाम जी द्वारा महापुरुषों की छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया साथ ही जिला अध्यक्ष दिलीप साहू व अन्य उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा महापुरुषों के सम्मान पश्चात प्रदेश प्रभारी का माल्यार्पण व गुलदस्ता भेंटकर सम्मान किया गया l बहुजन समाज पार्टी की पहली बैठक में राजनांदगांव जिले के लगभग सभी विधानसभा राजनंदगांव, डोंगरगढ़, डोंगरगांव,खुज्जी से मुख्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए साथी पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए और कार्यकारिणी घोषित करने के लिए विचार किया गया साथ ही प्रदेश प्रभारी को सभी ने भरोसा दिलाया कि अगली बार पूरी मेहनत कर कर बहुजन समाज पार्टी का एक-एक पदाधिकारी बुरी मेहनत से जनता की मुद्दों की आवाज उठाएगी और 2028 की विधानसभा चुनाव में भाजपा के किले को भेदेंगे प्रदेश प्रभारी ने काशीराम साहब के आदर्श पर चलकर बहन कु . मायावती जी के मार्गदर्शन पर सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है ।कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी के साथ पार्टी के वरिष्ठ श्री अनोखे जी,श्री रामटेके,दुर्ग संभाग प्रभारी श्री बंजारे , जिलाध्यक्ष दिलीप साहू, महापौर प्रत्याशी शमसूल आलम,शिव शंकर गौर,दयालु चंदेल, मिश्री मार्कण्डेय ,राकेश नायक,प्रहलाद फूले, वासुदेव मेश्राम ,शुभम भालाधारे, ऋषभ रामटेके आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

