चिखली में पानी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन, आयुक्त के आश्वासन के बाद समाप्त


राजनांदगांव, 3 मई 2025: राजनांदगांव के चिखली क्षेत्र में पानी की किल्लत को लेकर आज पूर्व महापौर हेमा सुरेश देशमुख, कांग्रेस नेताओं और वार्डवासियों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पेयजल की नियमित आपूर्ति और पानी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के चलते चिखली फ्लाईओवर तथा खैरागढ़ रोड में वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
चिखली में पिछले कई महीनों से अनियमित जलापूर्ति से स्थानीय निवासी परेशान हैं।

पूर्व महापौर हेमा देशमुख ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा, “पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।” प्रदर्शन के दौरान वार्डवासियों ने नारेबाजी कर अपना रोष जताया। 
नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बात की और पानी की समस्या के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। उनके आश्वासन के बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। आयुक्त ने कहा कि प्रशासन इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहा है और जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे। 
प्रदर्शन समाप्त होने के बावजूद स्थानीय निवासी प्रशासन के वादे पर अमल की प्रतीक्षा कर रहे हैं, ताकि क्षेत्र में पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

JOIN WHATSAPP GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *