चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के नव नियुक्त अध्यक्ष कमलेश बैद अपने चैंबर के साथी व मित्र गण के साथ महापौर व भाजपा जिला अध्यक्ष से की सौजन्य भेंट, जताया आभार

छत्तीसगढ़, 01 मई 2025: चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री कमलेश बैद ने एक सौजन्य भेंट के तहत नगर निगम महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत से भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ चैंबर के अन्य पदाधिकारी व व्यापारी संगठन के सदस्यगण भी उपस्थित रहे। जिसमें व्यापारी हितों, शहर के व्यावसायिक विकास तथा जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।

महापौर श्री मधुसूदन यादव ने श्री बैंद को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन चेम्बर ऑफ कॉमर्स के साथ मिलकर व्यापारियों की सुविधा हेतु विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बाजार क्षेत्र में साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, और व्यापारिक ढांचे के विकास में चेम्बर की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत ने भी श्री बैद को बधाई देते हुए कहा कि व्यापारियों की भूमिका समाज के आर्थिक विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने भरोसा जताया कि श्री बैद के नेतृत्व में चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स और अधिक सक्रियता से कार्य करेगा और व्यापारी वर्ग की आवाज शासन-प्रशासन तक बेहतर तरीके से पहुंचेगी।

इस भेंट के दौरान चेम्बर के वरिष्ठ सदस्य विनोद डढ़ढा, भीमन धनवानी, ज्ञानचंद बाफना, रानू जैन, अमर लालवानी,सुनील बरडिया, रितेश लाल, आशीष अग्रवाल, दीपक नवलखा,अरुण दुलानी,महेंद्र सुराना, ललित भंसली, प्रवीण सेठिया,विजय काकरिया, नलिन कोठारी, पियूष बैद, नरेश बावरिया,आकाश चोपड़ा, राजेंद्र जैन व नीलेश टाटिया सहित कई अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। सभी ने श्री बैद को अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में चेम्बर एक नई दिशा और गति प्राप्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *