कमला कॉलेज जनभागीदारी सामान्य परिषद का गठन, विकास की दिशा में नई पहल

राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में शैक्षणिक और प्रशासनिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जनभागीदारी सामान्य परिषद का गठन किया गया है। हाल ही में नियुक्त जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष सुश्री मणीभास्कर गुप्ता ने समिति के कार्यकलापों के कुशल प्रबंधन एवं समग्र संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों से प्रतिनिधियों/सदस्यों की मनोनयन प्रक्रिया पूर्ण की।

यह सामान्य परिषद स्थानीय प्रतिनिधियों, उद्योग जगत, समाजसेवियों, पूर्व विद्यार्थियों, दानदाताओं, कृषकों, अभिभावकों एवं अन्य सम्माननीय नागरिकों को सम्मिलित कर बनाई गई है, जिससे महाविद्यालय के विकास में जनभागीदारी को वास्तविक स्वरूप प्रदान किया जा सके।

स्थानीय संगठन श्रेणी से पार्षदगण खेमिन राजेश यादव (वार्ड 43), सेवक उईके (वार्ड 44), चंद्रिका साहू (वार्ड 36) को नामित किया गया है। वहीं उद्योग श्रेणी से ओमप्रकाश कांकरिया एवं राजेश डागा को, पूर्व विद्यार्थी श्रेणी से सुश्री मुस्कान गुप्ता, सुश्री संजना शर्मा एवं सुश्री दिव्या पटेल को शामिल किया गया है।

दानदाता श्रेणी से पुखराज कांकरिया, सुनील मुंदड़ा एवं सुशील कुमार लड्डा; कृषक प्रतिनिधि के रूप में विवेक साहू, अलखराम चंद्राकर एवं कृष्णा तिवारी को नामित किया गया है। समाजसेवा क्षेत्र से पूर्णिमा साहू, मौसमी शर्मा, श्वेता डॉ. मिथिलेश शर्मा एवं संध्या शर्मा को परिषद में स्थान मिला है।

अभिभावक श्रेणी से टार्जन सिंह राजपूत को नामित किया गया है। इसके अलावा, समिति में विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में राजेन्द्र गोलछा, मिथलेश शुक्ला, राजेश अग्रवाल, प्रकाश सांखला, हरीश गांधी, अमोद श्रीवास्तव, देवाशीष झा, देवल वाल्याणी, राहुल मिश्रा, सुश्री माधुरी जैन, सविता बोस, छाया तिवारी, संगीता शुक्ला, सालु वर्मा, पुनम शर्मा, तेजमाला देशमुख, संगीता मिश्रा, मोना गोसाई, पुष्पलता गंधर्व, रेणु सूर्यवंशी, करुणा राजपूत, श्रीमती शोभा चोपड़ा, मीना यादव, कांति मौर्य, संध्या वर्मा एवं मंजूषा चोपड़ा का मनोनयन किया गया है।

समिति अध्यक्ष सुश्री मणीभास्कर गुप्ता ने जानकारी दी कि शीघ्र ही नवगठित समिति की बैठक आयोजित कर कॉलेज के समग्र विकास, छात्राओं के शैक्षणिक, सांस्कृतिक, और कौशल उन्नयन के लिए विस्तृत योजना बनाई जाएगी और उसे चरणबद्ध रूप से क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी वर्गों की भागीदारी से महाविद्यालय का शैक्षणिक स्तर और सामाजिक सहभागिता नए आयाम स्थापित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *