भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि में बदलाव, अब 25 अप्रैल से शुरू होंगी छुट्टियाँ



नवा रायपुर, 22 अप्रैल 2025 — छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने बढ़ती गर्मी और छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि में संशोधन किया है।

पहले यह अवकाश 1 मई से 15 जून 2025 तक निर्धारित था, लेकिन अब इसे संशोधित करते हुए 25 अप्रैल से 15 जून 2025 तक कर दिया गया है। यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य पर गर्मी के प्रभाव को देखते हुए लिया गया है।

हालांकि यह आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा। शिक्षकों के लिए विभाग द्वारा पूर्व के आदेश यथावत रहेंगे।

यह आदेश श्री ए.पी. वाणी (अपर सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग) द्वारा जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *