कछाला गांव में संतों के साथ अमानवीय कृत्य, जैन समाज में आक्रोश

सिंगोली
सिंगोली नगर के समीप स्थित कछाला गांव में ज्ञानगच्छ परंपरा के संतों के साथ हुए एक शर्मनाक और अमानवीय कृत्य ने सम्पूर्ण जैन समाज को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार, गांव में प्रवास पर आए संतों के साथ कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे जैन समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब संत भगवंत अपने विहार के दौरान गांव में रुके हुए थे। तभी कुछ असमाजिक तत्वों ने न सिर्फ उनके साथ अनुचित व्यवहार किया, बल्कि उनके सम्मान और धार्मिक भावना को ठेस पहुँचाने का प्रयास भी किया।

घटना की जानकारी मिलते ही जैन समाज के अनेक प्रतिनिधि व श्रद्धालु मौके पर पहुंचे और स्थानीय प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। समाजजन इस अमानवीय व्यवहार को लेकर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

प्रशासन सक्रिय

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोषियों की पहचान कर ली गई है और शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी।

समाज की अपील

जैन समाज ने सभी अनुयायियों से संयम बनाए रखने की अपील की है, साथ ही प्रशासन से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि भविष्य में संतों के साथ इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *