मोहारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 52 पौवा अवैध शराब व स्कूटी जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव जिले में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी मोहारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 52 पौवा अवैध शराब एवं एक स्कूटी जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब, सट्टा और गांजा के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत चौकी प्रभारी मोहारा उप निरीक्षक सुमेंद्र कुमार खरे को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ढारा क्षेत्र में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से 52 पौवा ‘जम्मू स्पेशल व्हिस्की’ शराब बरामद हुई जिसकी कीमत लगभग 6200 रुपये बताई गई। इसके अलावा शराब परिवहन में उपयोग की जा रही एक स्कूटी (कीमत लगभग 80 हजार रुपये) भी जप्त की गई।
पुलिस ने आरोपी ऊधोराम टानडेकर (57 वर्ष) निवासी ग्राम ढारा एवं करन सिन्हा (19 वर्ष) निवासी ग्राम मुढ़ीपार के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *