शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय में 28 फरवरी को होगा भव्य वार्षिक उत्सव एवं पदक वितरण समारोह


राजनांदगांव।
शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय में आगामी वार्षिक उत्सव एवं पदक वितरण समारोह के सफल आयोजन हेतु महाविद्यालय जनभागीदारी समिति की आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक जनभागीदारी समिति अध्यक्ष रवि सिन्हा तथा प्रभारी प्राचार्य निर्मला उमरे की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वार्षिक उत्सव 28 फरवरी को महाविद्यालय परिसर में परंपरागत एवं भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। मंच सज्जा, अतिथि सत्कार, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, पदक वितरण व्यवस्था, विद्यार्थियों की अधिकतम सहभागिता तथा कार्यक्रम की समय-सारणी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सुझाव लिए गए। समिति ने यह भी तय किया कि इसी अवसर पर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका “अभ्युदय” का विमोचन भी किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच मिल सके।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संतोष पाण्डेय की सहमति प्राप्त हुई है, जबकि समारोह की अध्यक्षता नगर निगम महापौर मधुसूदन यादव करेंगे। इसके अतिरिक्त शहर के विभिन्न गणमान्य नागरिकों एवं शिक्षाविदों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।


बैठक को संबोधित करते हुए जनभागीदारी अध्यक्ष रवि सिन्हा ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजन को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जा सके तथा महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया जा सके। प्रभारी प्राचार्य निर्मला उमरे ने भी सभी सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया।बैठक में जनभागीदारी समिति के सदस्य राजेंद्र जैन, विनोद डड्डा, नमिताभ जैन, पंकज कुंजरेकर, तरुण साहू, आशीष सूरे, राजेश यादव, गितेश गुप्ता, कौशल शर्मा सहित जनभागीदारी प्रभारी प्रोफेसर अनिल चंद्रवंशी एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्धारण करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में जनभागीदारी समिति के सदस्य राजेंद्र जैन, विनोद डड्डा, नमिताभ जैन, पंकज कुंजरेकर, तरुण साहू, आशीष सूरे, राजेश यादव, गितेश गुप्ता, कौशल शर्मा सहित जनभागीदारी प्रभारी प्रोफेसर अनिल चंद्रवंशी एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्धारण करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *