गांव में बदनामी के डर से आरोपी ने थाने में किया सरेंडर प्रदेश अध्यक्ष के हस्तक्षेप और पत्रिका खबर की रिपोर्ट का असर

राजनांदगांव।
गांव में बदनामी और लगातार बढ़ते दबाव के चलते आखिरकार चिल्हाटी थाना क्षेत्र के आरोपी परिवार ने बुधवार सुबह थाने में सरेंडर कर दिया। उल्लेखनीय है कि यह वही आरोपी हैं जो पिछले 15 दिनों से पुलिस के संरक्षण में खुलेआम घूम रहे थे और गिरफ्तारी से बचते फिर रहे थे। पीड़ित परिवार ने बार-बार न्याय की गुहार लगाई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

इस पूरे मामले को गंभीरता से उठाते हुए फॉरवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिव शंकर सिंह ने पीड़ित परिवार को विश्वास दिलाया था कि न्याय दिलाने तक पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी। इसी बीच पत्रिका खबर ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया और लगातार रिपोर्टिंग की। खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। श्री सिंह ने सोमवार को पीड़ितों से भेंट कर साफ कहा था कि चाहे आरोपी कितने ही ताकतवर क्यों न हों, उन्हें कानून के दायरे में लाकर सजा दिलाई जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष के कड़े रुख और पत्रिका खबर की लगातार रिपोर्टिंग का ही असर था कि आरोपी परिवार ने गिरफ्तारी के डर से थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

श्री सिंह ने कहा कि यह घटना साबित करती है कि सत्ता और संरक्षण के बल पर अपराधियों को कब तक बचाया जा सकता है, इसका अंत होना तय है। उन्होंने चेतावनी दी कि फॉरवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी अन्याय और अत्याचार के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष करेगी। चाहे संरक्षण देने वाले हों या अपराधी, दोनों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस घटनाक्रम में राजनीति का तड़का भी जुड़ गया। श्री सिंह ने आरोप लगाया कि मोहला-मानपुर विधायक इंद्रसाह मंडावी आरोपी परिवार का पक्ष लेकर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार खेमा उनके भ्रष्टाचार की पोल जनता के बीच खोल चुका है, इसलिए वे बचाव में उतर आए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि फॉरवर्ड डेमोक्रेटिक पार्टी बहुत जल्द करोड़ों रुपये के घोटाले और भ्रष्टाचार से जुड़े सबूत जनता के सामने रखेगी। अब समय दूर नहीं जब विधायक जी को भी कानून का सामना करना पड़ेगा और उन्हें सलाखों के पीछे जाना होगा।

पत्रिका खबर ने इस पूरे मामले को लगातार और गंभीरता से प्रकाशित किया। खबर की प्रमुखता और दबाव ही था कि आरोपी परिवार को गिरफ्तारी का डर सता गया और उन्होंने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *