तीन दिवसीय विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र जांच, चश्मा वितरण एवं मोतियाबिंद शिविर का कोमाखान में शुभारंभ

288 मरीजों की जांच, 165 को चश्मा वितरण, 82 मरीजों का ऑपरेशन हेतु चयन

कोमाखान। भारतीय जनता पार्टी मंडल कोमाखान के तत्वाधान में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत तीन दिवसीय विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत परसूली में हुआ। इस शिविर का प्रारंभ भारत माता एवं प्रभु श्रीराम के चलचित्र पर धूप प्रज्वलित कर किया गया।

शिविर में आमंत्रित अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण अंचलों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इससे क्षेत्रवासियों को घर-आंगन में ही नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। कार्यक्रम में क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रीतम दीवान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर, जनपद सदस्य लोचन पटेल, पहल संस्था खरियार रोड के संयोजक राकेश जैन, समाजसेवी श्याम केशरवानी, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के मंडल संयोजक भेखलाल (सागर) चंद्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन जैन, खल्लारी मंडल अध्यक्ष लोकेश पनूरिया, महामंत्री लेखमणि पटेल, मंत्री जुगेश पटेल, सरपंच संघ अध्यक्ष एवन साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पंकज जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

शिविर में परसूली, पंडरीपानी, राटापाली, परकोम, खट्टी, झिटकी सहित आसपास के ग्रामों के सरपंच, प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चिकित्सक दल में सेवाभावी डॉक्टर अरुण शुक्ला ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श व दवाईयां प्रदान कीं।

आयोजित शिविर में कुल 288 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। इनमें से 165 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए तथा 82 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित कर रायपुर भेजा जाएगा। शिविर में उपस्थित सभी मरीजों की शुगर, बीपी, वजन एवं अन्य स्वास्थ्य जांच भी की गई और उन्हें आवश्यकतानुसार दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर सरपंच पूर्णिमा परमेश्वर सोनवानी, सरपंच प्रतिनिधि परमेश्वर पटेल, सरपंच लीलाबाई दीवान, सरपंच जलसिंह चक्रधारी, सरपंच प्रतिनिधि यादराम सिन्हा, नूतन पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम में भाजपा नेता परमेश्वर यादव, पुरुषोत्तम पटेल, लक्ष्मण पटेल, भीमा साहू, गुलशन साहू, देवेंद्र चक्रधारी, सुकेश नागपुरे, डी. कुमार चौरे, जगदीश पटेल, कन्हैया नायक, चंदर यादव, विष्णु चक्रधारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

अगले दो दिनों में भी जारी रहेगा आयोजन
आयोजन समिति ने बताया कि यह शिविर तीन दिनों तक लगातार चलेगा। इसके तहत 21 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर ग्रामीण, कसेकेरा तथा 22 सितंबर को ग्राम पंचायत भवन, खैरटकला में शिविर आयोजित होगा।

इस प्रकार भाजपा मंडल कोमाखान द्वारा आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें बिना किसी खर्च के उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *