
राजनांदगांव- शहर की जन-जन की आवाज एवं पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने एक पत्र के माध्यम् से शहर के विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी एवं जिले के कलेक्टर से यह मांग की है कि जिस तरह नगर निगम राजनांदगांव में निगम आयुक्त एवं कार्यपालन अभियंता सब इंजीनियर सहायक अभियंता और कुछ ठेकेदारों के तानाशाही रवैये और समय पर काम पूर्ण नहीं करने के कारण जिस तरह कन्हारपुरी वार्ड में साहू परिवार का लाडला बेटा आकाश साहू की उस नाले के हादसे में जो दर्दनाक मौत हुई है उसका आज के समाचार पत्रों में जो प्रकाशन हुआ है उसे मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए मेरा आपसे अनुरोध है कि आम जनता के हितों को नजर अंदाज ना करे? और निगम में जिस तरह से अधिकारी/कर्मचारी और ठेकेदारों की साठ-गाठ के चलते भ्रष्ट्राचार को अंजाम देने का जो खेल चल रहा है उस पर अंकुश कड़ाई से लगाते हुए इस पुरी घटना और जो नाला निर्माण किया जा रहा है वह नाला निर्माण लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता है या नगर पालिक निगम के अधीन है। उसकी भी जाँच करवाई जाये और सबसे पहले प्रथम दृष्टियाँ आकाश साहू की मौत के मामले में निगम में जवाबदार आयुक्त, कार्यपालन अभिंयता, सब इंजीनियर, सहायक अभियंता आदि को तत्काल निलंबित करे क्योंकि वार्डवासियों एवं शहरवासियों में इस मौत को लेकर भारी जनआक्रोश है और जिनकी भूमिका मौके स्थल पर हो रहे निर्माण कार्य में ठेकेदार के द्वारा जब लापरवाही की जा रही थी तो इन अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही क्यों नहीं की गई इस पूरे मामले में जो भी दोषी अधिकारी/कर्मचारी और ठेकेदार है उन सबके खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा कानूनी तौर पर लगनी चाहिए क्योंकि जिस परिवार का एक जवान बेटा तीन माह पूर्व ही शादी हुई थी और उस परिवार पर यह जो गाज निगम के लापरवाह अधिकारियों के कारण हुई है? इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जाँच करवाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये और आकाश साहू के परिवार को शासन से २५ लाख रूपयें की राशि परिवार के भरण पोषण हेतु तत्काल देने की माँग। ९९०७१ १४४०८
