अभिलाषा दिव्यांग स्कूल में मनाया रक्षाबंधन गाइड रेंजर ने बांधी राखी।07 अगस्त 2025भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला राजनांदगांव

अभिलाषा दिव्यांग स्कूल राजनांदगांव में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला राजनांदगांव द्वारा माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल जी राज्य अध्यक्ष माननीय श्री डॉ सोमनाथ यादव जी राज्य मुख्य आयुक्त के आह्वान एवं मार्गदर्शन श्री राजेन्द्र गोलछा राज्य उपाध्यक्ष श्री उमेश हथेल जिला अध्यक्ष श्री महेश खंडेलवाल जिला मुख्य आयुक्त श्री पी के सिंह बघेल जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट के दिशा निर्देश में रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाया गया।


जिसमे गाइड रेंजर ने अभिलाषा स्कूल के 45 बालक बालिका को रक्षा सूत्र बांधा तथा मिठाई एवं चाकलेट खिलाया गया।अभिलाषा संस्था परिवार द्वारा गाइड रेंजर बहनों को उपहार भी दिया गया। सभी ने बहुत इस पल का आनंद उठाया। अभिलाषा स्कूल के बच्चों एवं शाला परिवार सदस्य बहुत खुश हुए।


इस अवसर पर श्री विष्णु प्रसाद साव जिला उपाध्यक्ष श्री महेश खंडेलवाल जिला मुख्य आयुक्त श्री संतोष बोदूदन अध्यक्ष अभिलाषा संस्था श्रीमती गीता राठौर उपाध्यक्ष अभिलाषा संस्था श्री आलोक बिंदल जिला कोषाध्यक्ष श्री संतोष खंडेलवाल आजीवन सदस्य श्री दिलीप श्रीवास्तव प्रशासक अभिलाषा संस्था श्रीमती वंदना तुरहटे प्राचार्य अभिलाषा संस्था श्री मयूख श्रीवास्तव जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्रीमती भारती रजक जिला संगठन आयुक्त गाइड श्री देवेंद्र अम्बादे जिला सचिव श्रीमती सोमिन साहू गाइडर रेंजर सरोजनी ओपन रेंजर टीम की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *