Uncategorized

ग्राम चवेली में एबिस फेक्ट्री के अपशिष्ट पदार्थ एवम मुर्गी वीट हटाने एवम त्वरित उचित कार्यवही के लिये विभागों से की मांग – शिवशंकर सिंह

फॉरवर्ड डेमोक्रेटिक लेवर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने सम्बंधित विभागों को ज्ञपन देकर अबगत कराया जिसमे , कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, सचिव स्वास्थ्य विभाग रायपुर छत्तीसगढ़,कलेक्टर ,एस डीएम (अनुविभागीय दंडाधिकारी) ,स्वास्थ्य विभाग जिला चिकित्सालय अधिकारी ,पशुपालन विभाग पशु चिकित्सा विभाग , पर्यावरण संरक्षण एवम प्रदूषण नियंत्रण विभाग जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)विषय अंतर्गत उल्लेख किया है कि ग्राम चवेली विकासखंड राजनांदगांव जिला राजनांदगांव में एबीस फैक्ट्री द्वारा मुर्गी वीट एवं अपशिष्ट पदार्थ डालने के संपूर्ण गाँव में कई वर्षों से लोगों का स्वास्थ्य। ख़राब हो रहा है।

जिससे शरीर में खुजली पानी पीने से ज्वलनशील एवं पशुधन भी साथ बीमार हो रहे हैं। पिछले वर्ष पाँच – दस लोगों की मृत्यु इसी वजह से हुआ है और पंद्रह पशु पशुधन बीमार होकर ख़त्म हो गया है जिससे गाँव के आम जन को स्वास्थ्य के साथ-साथ गंदा पानी एवं पशुधन का नुकसान हो रहा है निवेदन पुर्वक मांग की है कि विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन एवं विधि अनुसार उचित कार्यवाही कर एवं नुकसान की भरपाई कराई जाए और तत्काल डंप मटेरियल को जगह से उठाया जाए और जिम्मेदार व्यक्ति विभाग के अधिकारी पर उचित कार्रवाई की जाए। और निर्देशित किया है कि कार्रवाई की प्रतिलिपि हमारे कार्यालय को 7 दिवसीय अंदर अवगत कराये ऐसा न करने की स्थिति में लोकतांत्रिक एवम संविधानिक नियमों का पालन करते हुऐ आगे की कार्यवाही पार्टी द्वारा की जावेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *