
राजनांदगांव- शहर की जन-जन की आवाज एवं पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने एक पत्र के माध्यम् राजनांदगांव शहर के विधायक एवं छ.ग. प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,महापौर मधुसूदन यादव एवं जिले के कलेक्टर से यह मांग की है कि, जिस राजनांदगांव संस्कारधानी नगरीय की जनता के लिए राजनांदगांव के राजा ने जिस जापान की टेक्नोलॉजी मास्टर प्लान के अंतर्गत लगभग १०० वर्ष की आबादी को ध्यान में रखते हुए शहर की आम-जनता के हितों के मूलभूत सुविधाओं को देखते हुए बिजली,पानी, सडक़ और जनता के शारीरिक खेल भावनाओं को देखते हुए जो राजनांदगांव शहर में स्टेट हाईस्कूल का मैंदान, म्युनिस्पिल हाई स्कूल का मैंदान और हॉकी प्रेमियों के लिए दिग्विजय स्टेडियम आदि जो सुरक्षित रखे थे ताकि संस्कारधानी नगरीय की जो हॉकी की पहचान पूरे भारत वर्ष सहित विश्व पटल पर अंकित है और खेल भावनाओं से जुड़ी उन युवाओं और समस्त राजनैतिक दलों के कार्यक्रम एवं सामाजिक सभी धर्मों के बड़े कार्यक्रम हेतु जो मैदान स्टेट हाईस्कूल सुरक्षित अब बचा है। उस स्थल पर २००० सीटों का ऑडोटोरियम बनाने हेतु जो आपके द्वारा ६४ करोड़ रूपयों की जो स्वीकृति दिलाई गई है उसके लिए आप बधाई के पात्र है लेकिन राजनांदगांव शहर की आम जनता की ओर से मेरी यह मांग है कि, जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए स्टेट हाई स्कूल के मैदान में ऑडोटोरियम न बनाने का तत्काल आदेश जारी करवायें क्योंकि गौरवपथ रोड़ के पास ऑडोटोरियम और म्युनिस्पिल हाई स्कूल में ऑडोटोरियम पहले से बना हुआ है। और यह २००० सीट का जो ऑडोरियम और बनाना है तो गौरव पथ रोड़ आदि स्थल पर राजगामी संपदा और नजुल विभाग की जो जगह है उसे चिन्हाकिंत करते हुए उस स्थल पर बनाया जाए जिससे की शहर के खेल प्रेमी बच्चों आदि के खेलने का मैदान समाप्त ना हो इसको ध्यान मेें रखने की जरूरत क्योंकि शहर में आज की तारीख में कोई बड़ा मैदान अब सुरक्षित नही है।
मो ९९०७११४४०८
