बलौदाबाजार में CM विष्णुदेव साय ने सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा, कोचिंग सुविधा के लिए MoU साइन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलौदाबाजार में आयोजित गोंडवाना सामाजिक विवाह एवं महासम्मेलन में भाग लेते हुए बलौदाबाजार और खल्लारी-सुहेला में सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए 20-20 लाख रुपये की घोषणा की है।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने जिले के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु बेहतर कोचिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन और न्यूवोको सीमेंट समूह के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।