आपातकाल लगाकर लोकतंत्र एवं संविधान को कुचलने वाले कांग्रेस का चरित्र उजागर करने भाजपा मंडल कोमाखान में हुआ कार्यक्रम का आयोजन➖➖➖➖➖➖➖➖➖

भारतीय जनता पार्टी मंडल कोमाखान में आपातकाल दिवस पर 50 वर्ष पूर्व आपातकाल लगाकर लोकतंत्र एवं संविधान की हत्या करने वाले कांग्रेस के चरित्र को उजागर करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया,इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा नेता हितेश चंद्राकर उपस्थित रहे,उन्होंने आपातकाल के समय घटी हुई घटनाओं एवं उसकी पीड़ा और दंश को सभी के सामने बिंदुवार प्रस्तुत किया,उन्होंने बताया कि कांग्रेस द्वारा आपातकाल लगाकर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करते हुए देश के नेता, समाजसेवी संस्थाओं,पत्रकारों को अनेक यातनाएं दी गई थी,देश के अंदर अशांति एवं भय का वातावरण पैदा कर दिया गया,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबेलाल साहू एवं कार्यक्रम मंडल संयोजक,जनपद सदस्य लोचन पटेल ने भी इस विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला,कार्यक्रम में उपस्थित भाजपाजनों एवं आम नागरिकों ने इस अमानवीय कार्य के लिए कांग्रेस सरकार की कड़ी निंदा की,मंडल अध्यक्ष नितिन जैन ने कार्यक्रम की प्रस्तावना सभी के समक्ष रखी,कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री श्रीमती लेखमणि पटेल एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के सहसंयोजक मंडल कोषाध्यक्ष परमेश्वर चौधरी ने किया।


इस कार्यक्रम में मंडल महामंत्री हिरेंद्र उपाध्याय,मंडल उपाध्यक्ष केवल नेताम,वंदना ठाकुर,मंडल मंत्री तुलसी साहू,महिला नेत्री किरण यदु,मंडल कार्यसमिति सदस्य केशव साहू,बल्लाराम ठाकुर,भाजपा नेता जगदीश पटेल,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज जैन,मंत्री भीमा साहू,परमेश्वर पटेल,देवेंद्र चक्रधारी,नरेंद्र पटेल राजकुमार चौधरी,दीपेंद्र यादव,मुकेश गुप्ता,जयंत यादव,लालदास मानिकपुरी,अजय सोनी,जयमल, नितेश पांडे,राजा शर्मा आदि सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *