

भाजपा मंडल कोमाखान में भाजपा जिला महासमुंद के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस विकसित भारत संकल्प सभा में भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर जी ने मोदी सरकार के 11 साल में सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण के किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबेलाल साहू जी ने विकसित भारत के निर्माण में हमारी भूमिका पर एवं मंडल के वरिष्ठ नेता एवं जनपद सदस्य लोचन पटेल जी ने विकसित भारत का संकल्प विषय पर बड़ी ही गहराई और विस्तार से प्रकाश डाला,मंडल अध्यक्ष नितिन जैन ने कार्यक्रम में सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम की प्रस्तावना सभी के समक्ष रखी,कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री हिरेंद्र उपाध्याय जी एवं आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री लेखमणि पटेल जी ने किया।


इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सोसायटी अध्यक्ष कलाराम नायक,मंडल उपाध्यक्ष वंदना ठाकुर,ईश्वर चंद्राकर,मंडल मंत्री जुगेश पटेल,मंडल कोषाध्यक्ष परमेश्वर चौधरी,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमा सोनी,महिला नेत्री किरण यदु,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज जैन,पदाधिकारी भीमा साहू,गुलशन सुरमनी,गुलशन साहू,भाजपा नेता केशव साहू,अजय सिन्हा,राजकुमार चौधरी,रामबहादुर थापा,सुकेश नागपूरे,पवन निषाद,नरेंद्र पटेल,दीपेंद्र यादव,जितेंद्र खरे,देवेंद्र चक्रधारी,गुलाब साहू,सुरेश साहू,अजय सोनी,देवनारायण साहू एवं बड़ी संख्या में पदाधिकारी,कार्यकर्ता सदस्य एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
