भारतीय रिज़र्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर के साथजल्द जारी करेगा ₹20 का नया नोट



मुंबई, 17 मई 2025 — भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने घोषणा की है कि वह जल्द ही ₹20 मूल्यवर्ग के नये बैंकनोट जारी करेगा, जो महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला के अंतर्गत आएंगे। इन नये नोटों पर रिज़र्व बैंक के वर्तमान गवर्नर श्री संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे।

रिज़र्व बैंक के अनुसार, इन नये नोटों का डिज़ाइन पहले से प्रचलित ₹20 के महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला के नोटों के समान ही होगा। आरबीआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूर्व में जारी किए गए ₹20 के सभी नोट वैध मुद्रा (लीगल टेंडर) बने रहेंगे और उनका उपयोग किया जा सकेगा।

RBI ने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *