अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल बसंतपुर में हुआ योगाभ्यास कार्यक्रमराजनांदगांव, 20 जून 2025

संचालनालय आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा के मार्गदर्शन में NCD क्लिनिक, जिला चिकित्सालय राजनांदगांव द्वारा 17 जून से 21 जून 2025 तक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला चिकित्सालय बसंतपुर, राजनांदगांव में प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक आयोजित किया गया।

इस श्रृंखला के अंतर्गत 20 जून को विशेष योग सत्र का आयोजन हुआ, जिसकी शुरुआत भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना से की गई। तत्पश्चात योग चिकित्सक डॉ. स्नेहा देशमुख के मार्गदर्शन में सभी उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया गया।

इस कार्यक्रम में डॉ नीलेश जैन विशेषज्ञ चिकित्सक आयुर्वेद. डॉ आरती कावले, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी. Dr अनमोल गुप्ता, आयुष चिकित्सक, मैट्रन श्रीमती मंजू येनेवर सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ एवं मरीजगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. नीलेश जैन ने योग के महत्व, इसके स्वास्थ्य लाभ तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने के विषय में जानकारी दी और लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति आम जनता में रुचि और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ाना था।

एवं डॉ अनमोल गुप्ता के द्वारा दिनचर्या और ऋतुचर्या हमारी कैसी होनी चाहिए उसके बारे मे बताया गया l

आयोजन के पश्चात प्रतिभागियों को स्वास्थ्यवर्धक नाश्ते का वितरण किया गया, जिसमें अंकुरित अनाज ,काढ़ा व पोषक खाद्य सामग्री सम्मिलित रही।

इस सफल आयोजन ने यह दर्शाया कि योग न केवल शरीर की स्फूर्ति का माध्यम है बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक शांति का भी आधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *