
दक्षिण अफ्रीका ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 का खिताब जीतकर क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया! टेम्बा बवूमा की कप्तानी में प्रोटियाज ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर 27 साल के ICC ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया।
282 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को chase करते हुए, एडन मार्करम की शानदार 136* रनों की पारी और कप्तान बवूमा की नाबाद 66 रनों की पारी ने दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाई। काइल वेरिन ने विजयी रन बनाकर फैंस को जश्न का मौका दिया!
कगिसो रबाडा ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया, पूरे मैच में 9 विकेट (9/110) लेकर WTC फाइनल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड बनाया। लुंगी एनगिडी ने भी दूसरी पारी में 3 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 207 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कमिंस (6/28, पहली पारी) और मिशेल स्टार्क (3/66, दूसरी पारी) ने कड़ी चुनौती दी, लेकिन मार्करम और बवूमा की 147 रनों की साझेदारी ने बाजी पलट दी।यह जीत दक्षिण अफ्रीका की पहली WTC ट्रॉफी है और 1998 के ICC Knockout Trophy के बाद पहला बड़ा ICC खिताब। फैंस और पूर्व खिलाड़ी, जैसे डेल स्टेन, ने इसे ‘इतिहास का सबसे बड़ा दिन’ बताया।
