पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार के सख्त फैसले — पाकिस्तान पर कूटनीतिक प्रहार

नई दिल्ली: पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े और निर्णायक कदम उठाए हैं। इन फैसलों का उद्देश्य पाकिस्तान पर कूटनीतिक, आर्थिक और सामाजिक दबाव बनाना है ताकि वह आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाए।

सरकार द्वारा लिए गए बड़े फैसले इस प्रकार हैं:

1. सिंधु जल समझौते पर रोक: भारत ने सिंधु जल समझौते के तहत पाकिस्तान को मिलने वाले जल प्रवाह पर रोक लगाने का फैसला किया है। यह कदम पाकिस्तान की जल आपूर्ति को प्रभावित कर सकता है।

2. पाकिस्तानी उच्चायोग बंद: भारत में स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। एक सप्ताह के भीतर उच्चायोग को खाली करना होगा।

3. पाकिस्तानी राजनयिकों की वापसी: भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी राजनयिकों को देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

4. अटारी-वाघा बॉर्डर बंद: भारत-पाकिस्तान के बीच प्रमुख सीमा बिंदु अटारी-वाघा बॉर्डर को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।

5. वीजा सेवा बंद: अब किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को भारत का वीजा नहीं दिया जाएगा।

इन निर्णयों से साफ है कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति को और कठोर बना लिया है। सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब वह किसी भी हाल में आतंकवाद को सहन नहीं करेगी और इसके लिए हर संभव कदम उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *