इंदिरा नगर चौक में पुलिस की छापेमारी: सात जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, नकद राशि और ताश की गड्डी जब्त

राजनांदगांव, 15 अप्रैल 2025।
थाना बसंतपुर पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों पर लगाम कसते हुए एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बसंतपुर थाना क्षेत्र में जुआ खेलते हुए सात आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई इंदिरा नगर चौक क्षेत्र में की गई, जहां आरोपियों को मौके पर ही ताश खेलते और रुपये का दांव लगाते हुए पकड़ा गया।

थाना बसंतपुर को सूचना प्राप्त हुई थी कि इंदिरा नगर चौक के पास कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया, जिसने तत्परता से मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छापा मारा। पुलिस की इस कार्रवाई में 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से कुल 5080 रुपये नगद तथा 52 पत्ती ताश जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है:

1. इंदर भोजवानी पिता नंदलाल भोजवानी, उम्र 35 वर्ष, निवासी चौखडियापारा

2. प्रियांश गीड़ीया पिता किशन  गीडिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर चौक

3. विजय भोजवानी पिता स्व. शीतल भोजवानी, उम्र 47 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर चौक

4. वेनदास साहू पिता कृष्णा दास साहू, उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम भटगुना

5. संजय रूपचंदानी पिता अर्जुन दास रूपचंदानी, उम्र 40 वर्ष, निवासी सिंधी कॉलोनी

6. सुरेन्द्र कुमार मोटवानी पिता स्व. गोपीचंद मोटवानी, उम्र 41 वर्ष, निवासी दीनदयाल नगर चिखली

7. उत्तम भोजवानी पिता स्व. सेवाराम भोजवानी, उम्र 32 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर चौखडियापारा

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 03 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। साथ ही, उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में एक बार फिर यह संदेश गया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर अब कानून का शिकंजा और भी सख्ती से कसेगा। थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *