माननीय साहब कांशीराम जयंती पर बहुजन समाज पार्टी ने लिया संकल्प -शमसूल

  • आज जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ की बहुजन समाज पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं एवं नगर निगम महापौर प्रत्याशी शमसूल आलम एवम पार्षद प्रत्याशियों ने माननीय साहेब कांशीराम जी बहुजन समाज के दबे कुचले शोषित वंचित लोगो में राजनीति की अलख जगाकर उन्हें हुक्मरान बनाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले सामाजिक परिवर्तन के महानायक DS-4, बामसेफ एवं बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक बहुजन नायक “माननीय कांशीराम साहेब जी” की जयंती पर उन्हे शत् – शत् नमन एवम माननीय कांशीराम साहब के बताए हुए रास्ते विचार और सत्ता की चाबी से सामाजिक आर्थिक राजनीतिक उपक्रमों में हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए संकल्प लिया जिसमें जिला इकाई राजनांदगांव के पदाधिकारियों के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह गौर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *