
राजनांदगांव 9अप्रैल 2025:-जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव के शुभ अवसर पर शहर में धार्मिक उल्लास और सामाजिक समरसता की एक अनुपम छवि देखने को मिली। सकल जैन श्री संघ, राजनांदगांव के तत्वावधान में समता युवा संघ द्वारा शहर के प्रमुख मार्ग पर विशाल अन्नदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं और आम नागरिकों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान महावीर के अहिंसा, करुणा और सेवा भाव के सिद्धांतों को समाज तक पहुँचाना था। आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया गया था, जहाँ जैन ध्वज और भगवान महावीर के प्रेरणास्पद वचनों से वातावरण धर्ममय हो गया था। समता युवा संघ के सदस्यों ने स्वयं सेवा भाव से भोजन वितरण किया ।
अन्नदानम कार्यक्रम में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं ने इसे आत्मिक संतोष का अनुभव बताया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने भी इस सेवा कार्यक्रम की सराहना की और जैन समाज की पहल को समाजहित में अनुकरणीय बताया।
समता युवा संघ के अध्यक्ष राजीव नाहटा ने बताया कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि मानव सेवा की भावना से प्रेरित है। भगवान महावीर के जीवन से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी समाज सेवा और नैतिक मूल्यों की ओर अग्रसर हो रही है। संघ के कार्यकर्ताओं ने शाकाहार के संदेशों को भी जनमानस तक पहुँचाने का कार्य किया।
समता युवा संघ द्वारा आगामी वर्षों में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया गया।
राजनांदगांव के इस आयोजन ने न केवल धार्मिक भक्ति का संदेश दिया, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा के आदर्शों को भी बल दिया, जिससे पूरे शहर में एक सकारात्मक ऊर्जा और आनंद का वातावरण बन गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समता युवा संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण सेठिया अमित ओस्तवाल, मनोज लोढ़ा संदेश लोढ़ा,आकाश चोपड़ा,डा. नीतेश बाफना, आतिश पारख,राजा ओस्तवाल,राजा पारख, संयम नवलखा, अनुराग कोटड़िया दीपक गुड़िया, ऋषभ नाहटा, आशीष ओस्तवाल, सिद्धार्थ गोलछा,प्रीतेश पारख,शुभम भंसाली,का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सकल जैन समाज व एवं सकल जैन श्री संघ के अध्यक्ष श्री मनोज जी बैद का विशेष योगदान रहा
कार्यक्रम के समापन पर समता युवा संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण सेठिया ने सकल जैन श्री संघ एवं समता युवा संघ के समस्त सदस्यों का धन्यवाद व आभार जताया।
