अष्टमी पर पाताल भैरवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

संस्कारधानी राजनांदगांव स्थित सिद्ध शक्ति पीठ पाताल भैरवी मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। विशेषकर अष्टमी के दिन मां पाताल भैरवी के दर्शन एवं यज्ञ में आहुति देने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

नवरात्रि के आठवें दिन का विशेष महत्व होने के कारण भक्तों ने व्रत, पूजन और हवन के साथ देवी आराधना की। मंदिर प्रांगण में भव्य अलंकरण के साथ मां पाताल भैरवी की विशेष आरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। माता के जयकारों से गूंजते वातावरण में भक्तजन पूरे भक्ति भाव से लीन नजर आए।

इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा, जलपान व चिकित्सा की सुविधा के साथ ही भक्तों के लिए दर्शन व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के प्रयास किए गए।

पाताल भैरवी मंदिर की मान्यता है कि यहां की देवी अत्यंत जाग्रत हैं और नवरात्रि में विशेष पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि केवल राजनांदगांव ही नहीं, बल्कि दूर-दराज़ से भी श्रद्धालु यहां आकर पुण्य लाभ लेते हैं।

अष्टमी के इस पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और ऊर्जा से भरे वातावरण ने सिद्ध शक्ति पीठ को दिव्य आभा से आलोकित कर दिया।राजनांदगांव के सिद्ध शक्ति पीठ पाताल भैरवी मंदिर में नवरात्रि की अष्टमी पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने देवी के दर्शन कर यज्ञ में दी आहुति। माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *