भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मिली नई मजबूती

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा के साथ संगठन को नई दिशा और मजबूती मिली है। यह घोषणा राजनांदगांव में प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय तथा प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष आलोक ठाकुर के निर्देश शामिल रहे। जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की अनुशंसा पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दादूराम सोनकर ने जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों की सूची जारी की।


जारी सूची के अनुसार जिला महामंत्री पद पर घासी साहू एवं मनीष सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला उपाध्यक्ष के रूप में आनंद साहू, निवेदन साहू, शिव बैलर एवं प्रतीक्षा भंडारी को दायित्व दिया गया है। जिला मंत्री पद पर श्याम सुंदर साहू, भोज राम वर्मा, किशोर यादव, गोपी प्रसाद देशमुख एवं भरत सिंह राजपूत की नियुक्ति की गई है। कोषाध्यक्ष पद पर भावेश वरु, प्रवक्ता के रूप में महेश साहू, मीडिया प्रभारी सतीश यादव तथा सोशल मीडिया प्रभारी रमेश सोनवानी को जिम्मेदारी दी गई है।
जिला किसान मोर्चा ने जिले के सभी 16 मंडलों में अध्यक्ष एवं महामंत्री की घोषणा भी कर दी है। साथ ही जिला कार्यकारिणी सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की गई है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए किसान मोर्चा से जुड़े छह महत्वपूर्ण प्रकल्पों की भी घोषणा की गई है।
एफपीओ गठन, कृषि उद्यानिकी एवं सब्जी उत्पादन प्रकल्प के संयोजक ओ.पी. सिंह बनाए गए हैं। भू-राजस्व सुधार, सौर ऊर्जा एवं बायोगैस प्रकल्प की जिम्मेदारी सुरेंद्र श्रीवास्तव को दी गई है। सहकारिता, कृषि ऋण, अनुदान योजना, फसल बीमा, पीएम धन-धान्य, कृषि रसायन एवं उर्वरक-बीज प्रकल्प के संयोजक एस.के. सिंह होंगे। पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन, बकरी एवं शुकर पालन प्रकल्प का दायित्व महेश सोनी को सौंपा गया है। विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-GRAMG) प्रकल्प के संयोजक सुरेंद्र कुमार ओझा तथा जैविक खेती, अनुसंधान, कृषि बागवानी एवं पॉलीहाउस प्रकल्प के संयोजक हरगोविंद विजेवार बनाए गए हैं।
जिला अध्यक्ष दादूराम सोनकर ने कहा कि नवगठित टीम किसानों के हितों की रक्षा, केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संगठन विस्तार के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि सभी कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नई कार्यकारिणी के गठन से जिले में किसान मोर्चा को नई ऊर्जा मिलने और किसानों की समस्याओं के समाधान में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *