राजनांदगांव में 25 जरूरतमंदों को 6.50 लाख की आर्थिक सहायता, डॉ. रमन सिंह ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

राजनांदगांव, 19 फरवरी। विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के 25 जरूरतमंद हितग्राहियों को कुल 6 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण प्रस्तुत किया। सहायता राशि का वितरण विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल द्वारा स्पीकर हाउस, राजनांदगांव में किया गया, जहां बड़ी संख्या में हितग्राही और उनके परिजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विभिन्न ग्रामों और वार्डों के जरूरतमंदों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। प्रभा बाई साहू (ग्राम टेड़ेसरा) को 1 लाख रुपये, लक्ष्मी मंडावी एवं पुनीता चंद्रवंशी (ग्राम भण्डारपुर) को 50-50 हजार रुपये, कांति बाई मेश्राम (वार्ड क्रमांक 10, विकासखंड राजनांदगांव) को 40 हजार रुपये की सहायता दी गई। इसी तरह गीता संतोष यादव (मठपारा) और प्रेमा सोनकर (स्टेशन पारा) को 50-50 हजार रुपये प्रदान किए गए।
लक्ष्मी सोनकर (वार्ड 48 नंदई) और विद्या चंद्राकर (ग्राम भर्रेगांव) को 25-25 हजार रुपये, गिरजा बाई देवांगन (ग्राम बोरी), प्रवीण गिरी गोस्वामी (स्टेशन पारा) और आशीर्वाद नवयुवक मंडल को 20-20 हजार रुपये की सहायता मिली। माँ जगदम्बा स्व. सहायता समूह, कचरा बाई गेड़ाम (वार्ड 18 तुलसीपुर), अशोक कुमार सोनी (वार्ड 19 ममता नगर) और धनेश्वरी चौबे (ग्राम इंदावानी) को 10-10 हजार रुपये दिए गए।
इसके अलावा रामप्यारी साहू (वार्ड 34 लखोली) को 15 हजार रुपये, प्रतिमा वासनिक (वार्ड 27 भरका पारा) को 10 हजार रुपये, दुर्गेश कुमार साहू (ग्राम पेण्ड्री), धनकुंवर बाई और बिमला बोरीकर (ग्राम नचनिया) को 15-15 हजार रुपये प्रदान किए गए। धनलक्ष्मी सिंह (ग्राम पनेका), हिरेन्द्र कुमार साहू (ग्राम पेण्ड्री), केसरी बाई और रितेश कुमार वर्मा को 10-10 हजार रुपये तथा विशाखा बाई यादव को 7 हजार और योगिता बाई को 5 हजार रुपये का चेक दिया गया।
चेक वितरण के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि यह सहायता उनके लिए बड़ी राहत है और जरूरत के समय मिला यह सहयोग उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। हितग्राहियों ने डॉ. रमन सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं।
विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल ने बताया कि डॉ. रमन सिंह क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनते हैं और जरूरतमंदों को हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सहायता केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक है।
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से गरीब और जरूरतमंद लोगों को नई उम्मीद मिलती है। कार्यक्रम के अंत में सभी हितग्राहियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया और क्षेत्र के विकास व जनकल्याण के लिए इसी तरह सहयोग जारी रखने की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *