पंडित किशोरी लाल शुक्ल विधि महाविद्यालय राजनांदगांव के असिस्टेंट प्रोफेसर अतुल कुमार सोनी जी की दादी का निधन84 वर्ष की आयु में भिलाई में ली अंतिम सांस

राजनांदगांव।
पंडित किशोरी लाल शुक्ला विधि महाविद्यालय, राजनांदगांव के असिस्टेंट प्रोफेसर श्री अतुल कुमार सोनी जी की पूज्य दादी श्रीमती रामा बाई सोनी का दिनांक 28 दिसंबर 2025 को भिलाई स्थित उनके निज निवास पर दुःखद निधन हो गया। वे 84 वर्ष की थीं तथा लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं। उनके निधन से परिवारजनों सहित समाज में शोक की लहर व्याप्त है।
श्रीमती रामा बाई सोनी सरल स्वभाव, धार्मिक आस्था एवं पारिवारिक संस्कारों के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपने जीवन को परिवार, सेवा और सद्भाव के मूल्यों के साथ जिया। परिवार के लिए वे एक मार्गदर्शक स्तंभ के समान थीं, जिनके स्नेह और अनुशासन से परिवार की कई पीढ़ियों का पालन-पोषण हुआ। उनके जीवन से जुड़े संस्कार और आदर्श सदैव स्मरणीय रहेंगे।
दिवंगत आत्मा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। इस अपूरणीय क्षति से सोनी परिवार गहरे शोक में है। शोक की इस घड़ी में महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती रामा बाई सोनी की अंतिम यात्रा दिनांक 29 दिसंबर 2025 को उनके निज निवास भिलाई से निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में परिजन एवं शुभचिंतक शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *