125 मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन के साथ भाजपा मंडल कोमाखान का तीन दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न हुआ

कोमाखान। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा मंडल कोमाखान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल समापन मंगलवार को हुआ। ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित यह शिविर खैरटकला गांव में संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों मरीजों ने लाभ उठाया।

शिविर के अंतिम दिन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद कर उनके स्वास्थ्य की चिंता जताई और शासन की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। श्री साहू ने कहा कि भाजपा संगठन सेवा को ही सर्वोपरि मानता है और इसी भाव से सेवा पखवाड़ा के अवसर पर पूरे जिले में ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक राहुल चंद्राकर, मंडल संयोजक भेखलाल (सागर) चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष नितिन जैन, सरपंच छतरसिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आनंद साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पंकज जैन, भीमा साहू, मंडल पदाधिकारी केवल नेताम, भाजपा नेता माधव मांझी, सुरेश पटेल, उपसरपंच बल्ला ठाकुर, नरेंद्र पटेल, बलराम सिन्हा एवं रमन सिन्हा उपस्थित रहे।

मंडल अध्यक्ष नितिन जैन ने शिविर की सफलता का श्रेय ग्राम पंचायत एवं स्थानीय परिवारों को देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की सक्रिय भागीदारी से ही यह सेवा कार्य सफल हो सका। वहीं, जिला संयोजक राहुल चंद्राकर ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत और अधिक सेवा कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

मंडल संयोजक भेखलाल (सागर) चंद्राकर ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले चिकित्सकों, कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जनपद सदस्य लोचन पटेल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबेलाल साहू, मंडल महामंत्री लेखमणि पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सोसायटी अध्यक्ष हलधर चंद्राकर, नारायण यादव और जनपद सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार ठाकुर भी उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि इस तीन दिवसीय नि:शुल्क शिविर में कुल 521 लोगों ने स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराया। इनमें से 252 मरीजों को चश्मा वितरण किया गया। वहीं 145 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इनमें से 125 मरीजों को रायपुर भेजकर नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाया गया।

ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस शिविर से न केवल मरीजों को राहत मिली, बल्कि संगठन और समाज के बीच सेवा का सेतु भी मजबूत हुआ। स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रहे ग्रामीणों को जब चश्मा वितरण और ऑपरेशन की सुविधा मिली तो उनके चेहरों पर संतोष और कृतज्ञता झलक उठी।

इस प्रकार भाजपा मंडल कोमाखान द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत समाज के लिए अनुकरणीय पहल साबित हुआ, जिसने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नया आयाम जोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *