अधिकारियों की मिलीभगत पर सवालहिंगलाज कृषि केंद्र में यूरिया खाद की कालाबाजारी का भंडाफोड़ – अधिकारियों की मिलीभगत पर सवाल

आज दिनांक 31 जुलाई 2025 को हिंगलाज कृषि केंद्र, प्रोपराइटर पराग खत्री (राजनांदगांव रोड, खैरागढ़) में किसानों की शिकायत के आधार पर उपसंचालक कृषि विभाग श्री राजकुमार सोलंकी ने अपनी टीम के साथ छापा मारा। उर्वरक यूरिया डीएपी पोटाश एवं सुपर को निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य से बचा जा रहा था जो स्पष्ट रूप से उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 का गंभीर उल्लंघन है।

हालांकि, अधिकारियों द्वारा सिर्फ यूरिया खाद पर ही कार्यवाही की गई, जबकि अन्य उर्वरकों की कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आई थीं। जब इस बारे में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के विधिक सलाहकार अधिवक्ता महेन्द्र कुमार साहू ने श्री सोलंकी से पूछा कि पूरी कार्यवाही नियमानुसार क्यों नहीं की गई, तो उपसंचालक श्री सोलंकी ने उत्तर दिया कि –
“मैं सक्षम अधिकारी हूं, अपने अनुसार ही कार्यवाही करूंगा”,
और किसी भी चर्चा से स्पष्ट रूप से इंकार कर दिया।
इस व्यवहार से यह संदेह और अधिक गहरा हो गया है कि जिले में हो रही रासायनिक खादों की अवैध बिक्री और कालाबाजारी कहीं न कहीं प्रशासनिक संरक्षण में ही चल रही है।भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के विधिक सलाहकार महेन्द्र कुमार साहू ने इस पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिलाधीश महोदय, खैरागढ़ को शिकायत प्रस्तुत की है तथा उपसंचालक श्री सोलंकी के विरुद्ध अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त कर अनुशासनात्मक एवं विधिक कार्यवाही करने की मांग की है।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के विधिक सलाहकार महेन्द्र कुमार साहू ने इस पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिलाधीश महोदय, खैरागढ़ को शिकायत प्रस्तुत की है तथा उपसंचालक श्री सोलंकी के विरुद्ध अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त कर अनुशासनात्मक एवं विधिक कार्यवाही करने की मांग की है।
किसान यूनियन ने स्पष्ट किया है कि यदि दोषी अधिकारियों के विरुद्ध शीघ्र कार्यवाही नहीं की जाती, तो जिलेभर में आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा।
