छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान



छत्तीसगढ़ राज्य को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्रदान किया गया है। यह सम्मान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “लार्ज स्टेट्स” की श्रेणी में दिया गया है।

यह सम्मान खरीफ 2023 और रबी 2023-24 के दौरान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, किसानों की भागीदारी, समय पर मुआवजा वितरण और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया गया है।

भारत सरकार के कृषि मंत्रालय की ओर से प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए योजना के सीईओ मुक्तानंद अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ सरकार एवं अधिकारियों की टीम के प्रयासों की सराहना की।

छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह सम्मान राज्य के लाखों किसानों के विश्वास और सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *